राज्यपाल, सीएम व अन्य नेताओं ने दी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते के साथ भारतीय संस्कृति में प्रेम, विश्वास और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इसे भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह, विश्वास और संकल्प का पर्व बताया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रक्षाबंधन कर्तव्य और संरक्षण की भावना का उत्सव है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं