विद्यालय की वीडियो पोस्ट करने पर फसीं आप की ब्रज प्रांत अध्यक्ष
हाथरस। गोशाला रोड स्थित संविलियन विद्यालय का वीडियो बनाकर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करने पर आप की ब्रज प्रांत की अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भ्रामक प्रचार के आरोप में दर्ज हो रहीं एफआईआर के क्रम में उनके खिलाफ विद्यालय के हेड मास्टर मास्टर ने ने तहरीर तहरीर दी दी है। है। 20 अगस्त को डॉ. हृदेश विद्यालय पहुंची थीं और स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया था। भाजपा सरकार के कार्यों पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने वीडियो में कहा था कि इस स्कूल का आधा हिस्सा गिर चुका है। 71 बच्चों के लिए शौचालय तक नहीं है। मिड-डे मील का चार्ट दीवारों पर
टंगा है, लेकिन न तो किचन है न ही गैस सिलिंडर। उन्होंने लिखा कि इस स्कूल से कुछ ही दूरी पर भाजपा का शानदार कार्यालय है। इस वीडियो को संजय सिंह ने भी शेयर किया था।
