शिक्षामित्रों ने की 62 वर्ष पर सेवानिवृत्ति की मांग
लखनऊ। यूपी के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों की मांगों को लेकर उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह के नेतृत्व में योगी से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षामित्रों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किए जाने की भी मांग की। उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि सीएम ने मांगों पर विचार का आश्वासन दिया है।
