|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत 33 साल बाद भर्ती होंगे 11,508 शिक्षक

 

बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत 33 साल बाद भर्ती होंगे 11,508 शिक्षक


, प्रयागराज : बेसिक शिक्षा परिषद के नगर क्षेत्र के विद्यालयों में 33 साल बाद 11,508 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के पोर्टल पर रिक्तियों का विवरण (अधियाचन) बुधवार को अपलोड कर दिया गया। अब रिक्त पदों का परीक्षण करने के बाद आयोग भर्ती विज्ञापन जारी कर आवेदन लेगा। आयोग ने शिक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया में बदलाव किया है, जिसके तहत 120 प्रश्नों की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक के होंगे। गलत उत्तर अंकित करने पर एक अंक काटे जाएंगे। पाठ्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।


रिक्त पदों की आफलाइन सूचना आयोग को पहले भेजी गई थी, लेकिन चयन प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधियाचन आनलाइन भेजने की व्यवस्था है। हालांकि, अभी केवल नगर क्षेत्र का ही अधियाचन आयोग को भेजा गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी रिक्तियों का विवरण तैयार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के लिए 45,000 से ज्यादा रिक्त पदों का अधियाचन बेसिक शिक्षा विभाग को मिला है। इसे भी आयोग को पोर्टल पर भेजने के लिए परिषद कार्यालय में कार्य चल रहा है। आयोग के उप


सचिव संजय कुमार ने 11,508 पदों का अधियाचन आइलाइन मिलने की पुष्टि की है।

बेसिक शिक्षा परिषद के नगर क्षेत्र के विद्यालयों में 1992 के बाद से शिक्षक भर्ती नहीं हुई। रिक्त पदों की संख्या बढ़ते रहने के कारण अप्रैल 2011 में आदेश हुआ कि नगर क्षेत्र के रिक्त पदों में 50 प्रतिशत पद ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से शिक्षकों के अनुभव के आधार पर भरे जाएं, ताकि पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। ग्रामीण क्षेत्र के लिए 2019 में 69,000 पदों की शिक्षक भर्ती के बाद से डीएलएड प्रशिक्षित टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी नई और बड़ी भर्ती आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।









ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join