30 दिन की पैरोल पर निकला कैदी 40 साल बाद शिक्षक बनकर हुआ रिटायर
हैदराबाद तेलंगाना हाईकोर्ट में जेल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए एक कैदी को दिसंबर 1983 में 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिसे बाद में 17 मार्च 1984 तक बढ़ाया गया। लेकिन 18 मार्च को उसे जेल लौटना था और वह फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि वह 40
साल से अधिक समय तक जेल से बाहर रहा और सरकारी शिक्षक के रूप में नौकरी करता रहा। वह 2013 में सेवानिवृत्त हुआ और 2004 में उसे बेस्ट टीचर अवॉर्ड भी मिला। 16 मई 2024 को स्पेशल टास्क फोर्स ने उसे गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भेज दिया। उसकी पत्नी ने कार्रवाई और 8 पैरोल संबंधी प्रतिबंधों को चुनौती देते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि जस्टिस टी. माधवी देवी ने उसकी याचिका खारिज कर दी।
