जालौन: कजली महोत्सव के चलते 29 अगस्त को जिले के सभी स्कूल बंद
जालौन। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जनपद के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 29 अगस्त 2026 को कजली महोत्सव के दृष्टिगत अवकाश घोषित किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 29 अगस्त को सभी संबंधित विद्यालय बंद रहेंगे। वहीं 31 अगस्त 2026 से सभी विद्यालय पूर्व निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से संचालित होंगे।
आदेश की प्रति जिलाधिकारी, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, मुख्य विकास अधिकारी, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों तथा संबंधित प्रधानाध्यापकों/इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को अनुपालन के लिए भेजी गई है।
हेडलाइन:
कजली महोत्सव पर 29 अगस्त को जालौन के सभी स्कूल बंद, 31 से नियमित कक्षाएं
