23 अगस्त बढ़ सकता है रसोइयों का इतना मानदेय
लखनऊः प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत परिषदीय स्कूलों में रसोइयों के सम्मान में 23 अगस्त को प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे। मुख्य समारोह राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में होगा। सभी जिलों और तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे, जिनमें जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। प्रदेश में करीब 3.50 लाख रसोइये जुड़े हैं। वर्तमान में उन्हें 2000 रुपये मानदेय मिलता है। मानदेय में एक हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की उम्मीद है
