सोनभद्र में 1 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश
सोनभद्र। जिले में भारी वर्षा और अत्यधिक जलजमाव को देखते हुए 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में यह आदेश जारी किया है।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा ICSE/CBSE बोर्ड के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय 1 सितंबर को बंद रहेंगे।
हालांकि, विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, यू-डायस एवं अन्य विभागीय कार्यों का संपादन यथावत करते रहेंगे।
बीएसए ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक समेत संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
