UPTET NEWS: गणित के आठ प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति
आठ जुलाई को यूपीटीईटी की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी होने के बाद से ही अभ्यर्थी विभिन्न विषयों के प्रश्नों एवं उनके उत्तर पर आपत्ति कर रहे हैं। तीन जुलाई को पहली पाली में आयोजित उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के अकेले गणित विषय के आठ प्रश्नों के उत्तर पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति की है। एनसीईआरटी किताबों के साक्ष्य भी लगाए हैं। संस्कृत, हिंदी के अलावा अन्य विषयों के प्रश्नों एवं उत्तर पर आपत्ति की है।
