|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

UPSI फाइनल रिजल्ट जारी : उपनिरीक्षक के 4543 पदों पर भर्ती का अंतिम नतीजा जारी, 1143 ओबीसी 890 एससी वर्ग में चयनित

 UPSI फाइनल रिजल्ट जारी : उपनिरीक्षक के 4543 पदों पर भर्ती का अंतिम नतीजा जारी, 1143 ओबीसी 890 एससी वर्ग में चयनित


लखनऊ, । पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने मंगलवार देर शाम उपनिरीक्षक व समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मार्च में लिखित परीक्षा के चार माह बाद परिणाम घोषित हुआ है।


उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242, प्लाटून कमांडर पीएसी-उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 135, प्लाटून कमांडर-उपनिरीक्षक विशेष सुरक्षा बल के 60 और पीएसी महिला बटालियन के लिए महिला उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 106 पदों के लिए 15,75,760 अभ्यथियों ने आवेदन किया था। चयनितों की सूची वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर अपलोड कर दी गई है।


दरोगा भर्ती :1143 ओबीसी 890 एससी वर्ग में चयनित

कुल 954 महिला अभ्यर्थियों का भी चयन

पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के डीजी एसबी शिरडकर के अनुसार कुल 4543 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें सामान्य वर्ग के कुल 1200 अभ्यर्थी, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 811 अभ्यर्थी शामिल हैं चुने गए हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 1222 पदों की तुलना में 2240 अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति के 951 पदों की तुलना में 1017 अभ्यर्थी व अनुसूचित जनजाति के 86 पदों की तुलना में 86 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। कुल 954 महिला अभ्यर्थियों का भी चयन हुआ है। चयनितों की सूची वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर अपलोड कर दी गई है।


लखनऊ, । उपनिरीक्षक के पद पर अनारक्षित वर्ग के 1705, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 422, ओबीसी के 1143, एससी 890 और 82 एसटी अभ्यर्थी सफल हुए हैं। ऐसे ही प्लाटून कमांडर पीएसी के 135 पदों में से जनरल के 56, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 13, ओबीसी के 36, 28 एससी और दो एसटी का चयन हुआ है।


प्लाटून कमांडर-उपनिरीक्षक विशेष सुरक्षा बल के कुल 60 पदों में से अनारक्षित वर्ग के 25, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छह, ओबीसी के 16, एससी के 12 और एसटी का एक अभ्यर्थी चुना गया है। महिला बटालियन में 106 पदों में से 47 जनरल, ईडब्ल्युएस 10, ओबीसी की 27, एससी 21 और एसटी की एक महिला अभ्यर्थी सफल हुई है।













ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join