|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

UP BOARD: यूपी बोर्ड स्क्रूटनी के परिणाम घोषित

 UP BOARD: यूपी बोर्ड स्क्रूटनी के परिणाम घोषित


 प्रयागराज : हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किए जाने के बाद यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने अंक से असंतुष्ट होने पर परीक्षार्थियों को स्क्रूटनी कराने का अवसर दिया था। इसके लिए हाईस्कूल के 4450 तथा इंटरमीडिएट के 21,170 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए थे।


आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की संबंधित विषय की उत्तरपुस्तिकाओं में प्रदान किए अंकों की गणना संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में पुनः कराई गई।








इसमें हाईस्कूल के 627 तथा इंटरमीडिएट के 4258 छात्र-छात्राओं के अंकों में संशोधन हुआ है। जिन के प्राप्तांक में परिवर्तन


संशोधित प्राप्तांक वाले परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक वेबसाइट पर जारी


हुआ है, उनके अनुक्रमांक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।


सभी पांच क्षेत्रीय कार्यालयों मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर के क्षेत्रीय अपर सचिव ने अपने-अपने क्षेत्रीय कार्यालय के परिणाम सोमवार को घोषित किए हैं। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव कमलेश कुमार ने बताया है कि स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने पर जिन परीक्षार्थियों के अंक में परिवर्तन हुए हैं, उन्हीं के अनुक्रमांक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।



_*✅🛑 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 सन्निरीक्षा (SCRUTINY)का परीक्षा परिणाम www.upmsp.edu.in पर हुआ जारी*



*👉Join & Share* - https://whatsapp.com/channel/0029Va5fU1j0VycBArTDn41q






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join