मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना: फैमिली ID क्या है? eKYC के लिए क्यों है जरूरी, जानिए पूरी प्रक्रिया
What is the Family ID in the Chief Minister's Cashless Health Scheme??
उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए संचालित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना में eKYC के दौरान सबसे अधिक पूछा जाने वाला सवाल है—Family ID (Reg ID) क्या है और इसे कहां से प्राप्त करें?
यदि आप भी eKYC करने जा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
क्या है Family ID (Reg ID)?
जब आपने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना में ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) किया था और आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हुआ था, तब आपके मोबाइल नंबर पर एक SMS प्राप्त हुआ होगा।
इसी SMS में मौजूद 15 अंकों की Registration ID (Reg ID) ही आपकी Family ID है।
इसी Family ID के माध्यम से आपका और आपके परिवार के सभी सदस्यों का eKYC पूरा किया जाता है।
यदि SMS डिलीट हो गया है तो क्या करें?
अगर आपके मोबाइल से SMS हट गया है और आपका आवेदन पहले ही स्वीकृत हो चुका है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
आप अपनी Reg ID (Family ID) प्राप्त करने के लिए—
अपने BRC/BSA कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
या PMJAY हेल्पलाइन 14555 अथवा 1800-111-565 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
eKYC के समय रखें इन बातों का ध्यान
प्रत्येक परिवार सदस्य का अलग-अलग eKYC किया जाएगा।
eKYC के दौरान प्रत्येक सदस्य की लाइव फोटो अपलोड करनी होगी।
Family ID सही दर्ज करना अनिवार्य है, तभी प्रक्रिया सफल होगी।
महत्वपूर्ण सलाह
यदि आपका आवेदन स्वीकृत हो चुका है, तो सबसे पहले अपनी Family ID (Reg ID) सुनिश्चित करें और उसके बाद ही eKYC की प्रक्रिया पूरी करें। गलत या अधूरी जानकारी देने पर eKYC में समस्या आ सकती है।
