एक जुलाई से तीन फीसदी बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
प्रयागराज। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक जुलाई से तीन फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने की संभावना है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के पिछले 12 महीनों के आंकड़ों की गणना के बाद इस वृद्धि का रास्ता लगभग पूरी तरह साफ हो गया है। तीन फीसदी बढ़ोतरी होने पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता अब 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ा हुआ भत्ता सीधे कर्मचारियों के मूल वेतन (बेसिक सैलरी) और पेंशनभोगियों की मूल पेंशन में जुड़कर आएगा।
महालेखाकार प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष हरीशंकर तिवारी के मुताबिक, पिछले 12 महीनों के उपभोक्ता सूचकांक का औसत 427.608 रहा है। इसके आधार पर कुल महंगाई भत्ता 63.58 प्रतिशत बनता है। नियमों के तहत दशमलव के बाद के हिस्से (.58%) को छोड़कर इसे 63 प्रतिशत तय किया जाएगा। महंगाई भत्ता लागू होने का सीधा असर केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारी और 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों पर पड़ेगा। उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों को भी इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही कैबिनेट बैठक में इसे औपचारिक मंजूरी दी जा एजी ब्रदरहुड कार्यालय सकती है।
