निपुण से सुधरेगी प्राइमरी स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता
लखनऊ, । बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को निरालानगर में निपुण कार्यशाला में बीईओ, एसआरजी और एआरपी समेत अधिकारियों को निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक रोचक बनाने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन अपर मुख्य सचिव माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा पार्थसारथी सेन शर्मा ने किया। उन्होंने
कहा कि 10 पॉइंट टूलकिट, 'कैच-अप शिक्षण' और 'रीडिंग कैंपेन' से स्कूलों में शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। कार्यशाला में वरिष्ठ विशेषज्ञों की टीम ने रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बाल वाटिका के कुशल संचालन, डेटा विश्लेषण और टीम समन्वय का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को धरातल पर उतारने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की शपथ ली।
