|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

बेसिक शिक्षा कर्मियों को बीमा लाभ लेने के लिए एसबीआई सैलरी पैकेज खाता अनिवार्य

 बेसिक शिक्षा कर्मियों को बीमा लाभ लेने के लिए एसबीआई सैलरी पैकेज खाता अनिवार्य


स्थायी व संविदा शिक्षकों को लाभ दिलाने के लिए शासनादेश जारी




लखनऊ। वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में स्टेट बैंक के साथ हुए समझौते के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने स्थायी और संविदा शिक्षकों समेत अन्य कर्मियों को सामूहिक व दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के शासनादेश जारी कर दिया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बुधवार को सभी डीएम, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक और बीएसए को पत्र भेजकर योजना को प्रभावी ढंग से लागू कराने के निर्देश दिए हैं।






10 हजार से कम मानदेय पाने वाले कर्मियों को एसबीआई में जीरो बैलेंस खाता खोलना होगा। ऐसे खाताधारकों को एटीएम आधारित दो लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। वहीं अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों को एमओयू के तहत स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (एसजीएसपी) या कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज (सीएसपी) के अनुसार


अपर मुख्य सचिव ने सभी डीएम व बीएसए को जारी किए निर्देश


विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और बीमा सुविधाएं मिलेंगी।


उन्होंने कहा है कि जिन स्थायी कर्मचारियों का पहले से एसबीआई में खाता है, उन्हें उसे एसजीएसपी में परिवर्तित कराना होगा। संविदा और आउटसोर्स कर्मियों के खाते कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत खोले या परिवर्तित किए जाएंगे। जिला स्तर पर एसबीआई शाखाएं स्कूलों की मैपिंग कर शिविर लगाकर खाते खोलेगा और बदलाव करेगा, किंतु इससे पठन-पाठन प्रभावित नहीं होना चाहिए।



ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join