|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

विद्यालय में घुसकर शिक्षिका से मंगलसूत्र लूटा, जांच शुरू

 विद्यालय में घुसकर शिक्षिका से मंगलसूत्र लूटा, जांच शुरू




भीमपुरा (बलिया) । भीमपुरा थाना क्षेत्र के पटेल प्राथमिक विद्यालय, इब्राहिमपट्टी टोला में सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने विद्यालय में घुसकर एक शिक्षिका से हथियार के बल पर मंगलसूत्र और मोबाइल लूट लिया। शिक्षिका के अनुरोध पर बदमाश मोबाइल तो छोड़ गए, लेकिन मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए।








सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की


तलाश में जुटी है। मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के परासी नरहरपुर गांव निवासी अनुपमा सिंह शिक्षा क्षेत्र सीयर के पटेल प्राथमिक विद्यालय, इब्राहिमपट्टी टोला में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे अनुपमा सिंह विद्यालय पहुंचीं। उस समय विद्यालय में वह अकेली थीं। इसी दौरान बाइक से आए दो युवक विद्यालय परिसर में दाखिल हुए और प्रवेश के संबंध में जानकारी लेने के बहाने बातचीत करने लगे। कुछ देर बाद मौका पाकर दोनों ने तमंचा दिखाकर शिक्षिका का मंगलसूत्र तथा मोबाइल छीन लिया।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join