अब यूपीटीईटी में संशोधन को लगी कतार, देखें विडियो
प्रयागराज। दो से चार जुलाई तक आयोजित यूपीटीईटी के ओएमआर में गड़बड़ी करने वालों की अब चयन आयोग पर कतार लगने लगी है। किसी शरारती तत्व ने सोशल मीडिया पर प्रत्यावेदन का प्रोफार्मा जारी कर ऐसे अभ्यर्थियों को चयन आयोग में प्रत्यावेदन देने की सलाह दे दी जिनके उत्तरपत्रक में गलती है। उसके बाद सोमवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने लाइन में लगकर त्रुटिपूर्ण भरे गए ओएमआर (उत्तर पत्रक) के मूल्यांकन का अनुरोध किया। ई-मेल और पंजीकृत डाक से भी बड़ी संख्या में प्रत्यावेदन भेजे गए हैं। अब तक पांच हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने चयन आयोग में स्वयं उपस्थित होकर या ई-मेल और डाक से प्रार्थना पत्र भेजे हैं।
*✅🛑 UPTET OMR में संशोधन के लिए प्रार्थना पत्र प्रयागराज में लिया जा रहा है।*
भीड़ बहुत है जिसकी भी विसंगति हो प्रार्थना पत्र के साथ साक्षय के साथ हार्ड कॉपी स्वयं उपस्थित होकर उपलब्ध करा दें।@all https://x.com/i/status/2076811603580997851
