विद्यालयों में दैनिक समाचार पत्र पठन एवं पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के संबंध में दिशा-निर्देश..
_विद्यालयों में विद्यार्थियों में पठन संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से नियमित समाचार पत्र, पुस्तक, बाल साहित्य एवं अन्य पठन सामग्री के अध्ययन को दैनिक गतिविधि के रूप में शामिल करना। इसके अंतर्गत शैक्षिक कैलेंडर का शत-प्रतिशत पालन, समाचार पत्र एवं पुस्तकों का नियमित पठन, पठन के आधार पर स्वतंत्र लेखन, पुस्तकालय का प्रभावी उपयोग, पठन गतिविधियों की सतत निगरानी तथा वर्ष के अंत में सर्वाधिक पुस्तकें पढ़ने वाले छात्र-छात्रा को "Champion Reader of the Year" के रूप में सम्मानित करना ताकि विद्यार्थियों में पढ़ने, समझने और अभिव्यक्ति की क्षमता का समग्र विकास हो सके।_


