राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025: आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ी
राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025: आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ी, अब 7 जुलाई 2026 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
प्रतापगढ़। राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश के निर्देश पर राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब पात्र शिक्षक 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह जानकारी शिक्षा निदेशक (बेसिक) के पत्र तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रतापगढ़ द्वारा जारी आदेश में दी गई है।
