ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत, दूसरा घायल
भभुआ थाना क्षेत्र के दतियाव मोड़ के समीप बुधवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार प्रधानाध्यापक लाल बाबू गोंड की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे वीरेंद्र कुमार घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया सुबह 6 बजे प्रधानाध्यापक लाल बाबू प्रसाद गोंड़ बाइक से चैनपुर प्रखंड के बजडीहा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय जा रहे थे। उनके साथ रोहतास निवासी शिक्षक वीरेंद्र कुमार भी बाइक पर सवार थे। भभुआ-चैनपुर मार्ग स्थित एनएच-219 पर दतियांव मोड़ के पास आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। लाल बाबू की पत्नी सरोज देवी भी सोनहन क्षेत्र के पिया गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
