गैर मंडल में टीईटी देंगे पुरुष अभ्यर्थी
प्रयागराज। चार साल बाद आयोजित हो रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 में केंद्र निर्धारण को लेकर अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से सोमवार को जारी जिला सूचना में महिला अभ्यर्थियों को दूसरे जिले जबकि पुरुषों को दूसरे मंडल में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।
उदाहरण के तौर पर प्रयागराज की महिला अभ्यर्थी को प्रतापगढ़ और जौनपुर भेजा गया है। वहीं प्रयागराज मंडल के पुरुषों को वाराणसी या लखनऊ मंडल में केंद्र दिया गया है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि सीटीईटी की तरह जिला स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाना चाहिए था।
