|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

एंबुलेंस-कार भिड़ंत में शिक्षिका और सात माह के बेटे की मौत, पति व बेटी घायल

 

एंबुलेंस-कार भिड़ंत में शिक्षिका और सात माह के बेटे की मौत, पति व बेटी घायल



कौशांबी में हादसा, गलत दिशा से आ रही थी एंबुलेंस, दोनों घायल प्रयागराज रेफर



मंझनपुर। सरसवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सोमवार को कार और गलत दिशा से आ रही एंबुलेंस की भिड़ंत में कार सवार शिक्षिका व उनके सात माह के बेटे की मौत हो गई। पति और पांच वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल भेजा गया।

प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र के जैसवां गांव निवासी मोहम्मद फैजान फारूकी (46) अपनी पत्नी शाइमा फारूकी (35), सात माह के बेटे हसन अब्बास और छह वर्षीय बेटी मनाल के साथ राजापुर जा रहे थे। शाइमा राजापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थीं। वहीं पर परिवार के साथ किराये के मकान में रहती थीं। कई महीने की छुट्टी के बाद ड्यूटी जॉइन कर लौट रही थीं।

शाइमा फारूकी राजापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में थीं तैनात, कई महीने की छुट्टी के बाद ड्यूटी जॉइन करके लौट रही थीं

उनकी स्विफ्ट डिजायर कार जैसे ही सरसवां पीएचसी के पास पहुंची तो सामने से आ रही एंबुलेंस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से जा भिड़ी और उसके दरवाजे पूरी तरह जाम हो गए।

सरसवां क्षेत्र के कुठियावां गांव निवासी विजय कुमार और अजय ने बताया कि वह सरसवां ब्लॉक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार देखी। दोनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर कार के शीशे और दरवाजे तोड़े और उसमें फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल सरसवां पीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने शाइमा और उनके बेटे अब्बास को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद फैजान फारूकी और बेटी मनाल को एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

सीओ मंझनपुर जनेश्वर पांडेय ने बताया कि सरसवां क्षेत्र में गलत दिशा से आ रही एंबुलेंस और कार की टक्कर में एक महिला और उसके मासूम बेटे की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद।


ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join