लखनऊ अग्निकांड के बाद जगा शिक्षा विभाग, गोंडा में लाइब्रेरी संस्थानों की होगी सघन जांच:
लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। गोंडा में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राम चन्द्र ने सभी लाइब्रेरी संस्थानों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
डीआईओएस ने कहा है कि छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु संचालित लाइब्रेरी में पेयजल, बिजली, शौचालय, वेंटिलेशन और अग्निशमन उपकरण जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
सभी लाइब्रेरी संचालकों को तत्काल सुविधाओं का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निरीक्षण में कमी मिलने या सूचना न देने पर संबंधित संस्थान संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
