|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

मोबाइल पर नहीं बजेगा इमरजेंसी अलर्ट

 

मोबाइल पर नहीं बजेगा इमरजेंसी अलर्ट



नई दिल्ली, । भारी बारिश-तूफान या अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में मोबाइल फोन पर बजने वाला इमरजेंसी अलर्ट अब कुछ समय तक नहीं बजेगा। केंद्र सरकार की सेल ब्रॉडकास्ट सेवा कुछ समय के लिए रोक दी गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की सलाह के बाद अगले आदेश तक यह सेवा बंद रहेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।






हालांकि इस रोक के कारण अभी स्पष्ट नहीं किए गए हैं, लेकिन अधिकारियों ने संकेत दिया कि संबंधित एजेंसियों के साथ इस सेवा से जुड़ी तकनीकी और प्रक्रियात्मक समीक्षा की जा रही होगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने मई माह में यह प्रणाली लागू की थी।

क्या है सेल ब्रॉडकास्ट सेवा

सेल ब्रॉडकास्ट सेवा का प्रयोग प्राकृतिक आपदा, सुरक्षा स्थिति, आपातकाल के दौरान वास्तविक समय पर चेतावनी जारी करने के लिए किया जाता है। इससे इंटरनेट पर निर्भर हुए बिना पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क पर तेजी से सूचनाएं भेजी जा सकती हैं।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join