|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराए पर 50 प्रतिशत की छूट, पुलिस भर्ती को लेकर सीएम योगी का फैसला

 

अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराए पर 50 प्रतिशत की छूट, पुलिस भर्ती को लेकर सीएम योगी का फैसला



 यूपी में तीन दिन होने वाली यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सीएम योगी ने बड़ा फैसला लिया है। यूपी रोडवेज बस में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को 50 फीसदी छूट दी जाएगी। सीएम योगी ने राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।


सीएम योगी ने कहा कि यूपी सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुविधाजनक भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के विभिन्न जनपदों में आवागमन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 08, 09 एवं 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में लगभग 29 लाख अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है।


 प्रवेश पत्र दिखाने पर किराए में मिलेगी छूट

मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत रियायती किराए का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था परीक्षा अवधि के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लागू रहेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और अनुकूल वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।


 पहले दिन नौ लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

यूपी पुलिस में आरक्षी के 32,679 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश के 1183 केंद्रों पर आज से परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू होगी। इसके लिए 28.86 लाख महिला व पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। परीक्षा रोजाना दो पालियों में होगी। पहले दिन सोमवार को करीब नौ लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा के साथ सभी जिलों में यातायात प्रबंधन को लेकर भी पूरी सावधानी बरने का निर्देश दिया गया है। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने रविवार को 10 जून को होने वाली परीक्षा के प्रवेशपत्र जारी कर दिया है। भर्ती बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से परीक्षा की तिथि से तीन दिन पूर्व से संबंधित अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र अपनी वेबसाइट पर जारी करने का निर्णय किया था। अब तक 17 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर चुके हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग के अलावा बायोमेट्रिक जांच व ई-केवाईसी भी होगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join