|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

7 मई से शुरू होगी जनगणना-2027 की प्रक्रिया, 20 जून तक चलेगा फील्ड कार्य

लखनऊ। प्रदेश में प्रस्तावित जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। इसके तहत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया 7 मई से 21 मई तक चलेगी। जबकि फील्ड कार्य 22 मई से 20 जून तक संपादित किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से पूरे किए जाएं।

शुक्रवार को जनगणना कार्य निदेशालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम व बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के जिला सूचना विज्ञान अधिकारियों (नामित

अपर जिला जनगणना अधिकारी) को कार्ययोजना के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक शीतल वर्मा ने की। इस अवसर पर राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी अशेष कुमार अग्रवाल और अपर राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी अजय गोपाल भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना-2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के तहत सीएमएमएस पोर्टल और एचएलबीसी पोर्टल के संचालन और उपयोग के संबंध में विशेष प्रशिक्षण था।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join