डीएलएड प्रशिक्षण संस्थान का विकल्प भरने का अंतिम मौका
प्रयागराज। डीएलएड प्रशिक्षण 2026 में प्रवेश के तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश ने रैंक एक से 1,52,202 तक के उन अभ्यर्थियों को संस्थान का विकल्प भरने का अंतिम अवसर दिया है, जिन्हें अब तक कोई संस्थान आवंटित नहीं हुआ। अभ्यर्थी पांच से सात अक्तूबर शाम छह बजे तक ऑनलाइन विकल्प भर सकेंगे।
सचिव राजेंद्र प्रताप ने बताया कि पहले आवंटित संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया 29 सितंबर तक पूरी हो
चुकी है। रिक्त सीटों के सापेक्ष तीसरे चरण में संस्थान आवंटन किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को शुल्क ऑनलाइन जमा कर विकल्प भरना होगा।
संस्थान आवंटन आठ अक्तूबर को प्रकाशित होगा। आवंटित संस्थान में जांच व प्रवेश नौ से 14 अक्तूबर शाम पांच बजे तक होगा। प्रवेश लेने वालों को 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन रिपोर्ट/लॉक करना होगा। निर्धारित समय तक ऑनलाइन रिपोर्ट/लॉक नहीं करने पर प्रवेश मान्य नहीं होगा
