UPTET NEWS : 15 के बाद जारी हो सकता है यूपी टीईटी का परिणाम
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का परिणाम 15 अगस्त के बाद जारी हो सकता है। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग यह परिणाम घोषित करेगा। परीक्षा का आयोजन दो से चार जुलाई तक किया गया था। यूपी टीईटी के लिए आवेदन अप्रैल माह में लिए गए थे। यह परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित की गई थी। कुल 955 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। लिखित परीक्षा में 44 परीक्षार्थियों को दूसरे व्यक्ति के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया।
