PIN कोड गया, अब आया DigiPIN
भारतीय डाक विभाग ने पते के लिए नया सिस्टम लॉन्च कर दिया है। अब 6 अंकों वाले PIN कोड की जगह 10 अंकों का DigiPIN होगा।
*DigiPIN क्या है?*
- *10 अंकों का डिजिटल कोड* है जो आपके घर/दुकान की *सटीक लोकेशन* बताता है।
- *4 मीटर के दायरे* तक सटीक पता देता है, जबकि पुराना PIN कोड पूरे इलाके का होता था
- इसे *India Post + IIT हैदराबाद + NRSC + ISRO* ने मिलकर बनाया है।
- *ऑफलाइन भी काम करता है।*
*फायदे क्या होंगे?*
1. *डाक/पार्सल* सही घर तक पहुंचेंगे, गली-मोहल्ले में भटकना नहीं पड़ेगा।
2. *इमरजेंसी सेवाएं* - एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड को एकदम सही लोकेशन मिलेगी।
3. *ई-कॉमर्स डिलीवरी* तेज और सटीक होगी।
4. *गांव-दूरदराज के इलाकों* में भी पते की दिक्कत खत्म होगी।
*अपना DigiPIN कैसे पता करें?*
बहुत आसान है।
1. *वेबसाइट पर जाएं*: https://dac.indiapost.gov.in/mydigipin/home
2. *मैप पर अपनी लोकेशन चुनें* या सर्च करें।
3. *10 अंकों का DigiPIN* स्क्रीन पर आ जाएगा।
बस उसे नोट करके अपने ऑनलाइन ऑर्डर, आधार, बैंक आदि में इस्तेमाल कर सकते हैं।
*PIN vs DigiPIN*
PIN कोड DigiPIN
अंक 6 अंक 10 अंक
एरिया बड़ा इलाका कवर 4 मीटर तक सटीक
कौन बनाया डाक विभाग India Post + IIT + ISRO
मतलब अब "मकान नंबर 12, गली नंबर 3" लिखने की जरूरत कम होगी। DigiPIN डालते ही डिलीवरी वाला सीधा आपके दरवाजे पहुंच जाएगा। *सर्व प्रयास सच का साथी*