बलिया: परिषदीय विद्यालयों में बाहरी लोगों और यू-ट्यूबर्स के प्रवेश पर रोक, BSA ने जारी किया आदेश
बलिया। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों, यू-ट्यूबर्स एवं सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने 7 अगस्त 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार कुछ बाहरी व्यक्ति विद्यालयों में प्रवेश कर विद्यालय एवं शिक्षकों के फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। इससे विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित होने के साथ शिक्षक पद की गरिमा और विभाग की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
🚫 बिना अनुमति फोटो-वीडियो नहीं
BSA ने स्पष्ट किया है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति, यू-ट्यूबर अथवा सोशल मीडिया से जुड़ा व्यक्ति सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना परिषदीय विद्यालय में प्रवेश नहीं करेगा और न ही फोटो/वीडियोग्राफी करेगा।
विद्यालयों के निरीक्षण एवं अनुश्रवण के लिए विभागीय तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों को पहले से नामित किया गया है। उन्हीं के माध्यम से विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।
