विशेष टीईटी और एक लाख रिक्त पदों को लेकर सरकार की बैठक आज
प्रयागराज। राज्य सरकार जेन-जी के आंदोलनों के बाद शिक्षा विभाग में रिक्त करीब एक लाख पदों पर भर्ती को लेकर चिंतित है। साथ ही, 1.86 लाख बिना टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने की तैयारी है। इस विषय पर 21 अगस्त को लखनऊ में शासन स्तर पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।
अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने दोपहर 12 बजे लखनऊ में बैठक बुलाई है। इसका मुख्य एजेंडा शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजे गए अधियाचन हैं। इसमें चयन आयोग में लंबित भर्तियों की संख्या पर भी चर्चा होगी। एक माह में यह दूसरी ऐसी बैठक है। इसके पहले सीएम के सचिव सुरेंद्र सिंह ने बैठक की थी। इसमें शिक्षा सेवा चयन आयोग और शिक्षा निदेशालय के अधिकारी शामिल हुए थे। उन्होंने भर्तियों को लेकर तर्क प्रस्तुत किए थे।
