|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

रसोइयों के सम्मान व कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का कल होगा लाइव प्रसारण, देखें यूट्यूब लिंक

 

रसोइयों के सम्मान व कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का कल होगा लाइव प्रसारण, देखें यूट्यूब लिंक

 

*समस्त एडी बेसिक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइया एवं शिक्षकगण कृपया ध्यान दें:-*

दिनांक 23 अगस्त, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा रसोइयों का सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम का दूरदर्शन द्वारा सजीव प्रसारण किया जाएगा तथा निम्नलिखित लिंक के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी:-


दूरदर्शन YouTube लिंक:

https://www.youtube.com/live/7RZbK4XusqE?si=8et3x21gInjhNZBg



1. YouTube (यू-ट्यूब):

https://www.youtube.com/c/UPGovtOfficial




2. X (Twitter):

https://twitter.com/CMOfficeUP




3. Facebook:


https://www.facebook.com/cmouttarpradesh/


आपसे अपेक्षा की जाती है कि उक्त कार्यक्रम में माननीय सांसद, माननीय विधायक एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर रसोइयों का सम्मान कराया जाए। साथ ही, कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार समस्त अभिभावकों, शिक्षकों एवं रसोइयों के मध्य किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग उक्त कार्यक्रम को लाइव देख सकें एवं इससे लाभान्वित हो सकें।


आज्ञा से,

अपर मुख्य सचिव

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश




रसोइयों को आज सम्मानित करेंगे सीएम, देंगे कैशलेस कार्ड


लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रदेश के रसोइयों को सम्मानित करेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में वह रसोइयों को कैशलेस इलाज के लिए कार्ड बटिंगे। इसके अलावा प्रदेशभर में जिला और तहसील स्तर पर भी रसोइया सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। समारोह से पूर्व मुख्यमंत्री ने रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर बड़ा तोहफा पहले ही दे दिया है।


प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के शिक्षको, अनुदेशकों, शिक्षा मित्रों की तरह रसोइयों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इस सुविधा की शुरुआत रविवार को कैशलेस


कार्ड बांटकर की जाएगी। लखनऊ में आयोजित इस समारोह में प्रदेशभर से 1500 रसोइये शामिल होंगे। इनमें से 11 रसोइयों को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे और कैशलेस इलाज के लिए कार्ड देंगे। बाकी सभी रसोइयों को प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में यह कार्ड दिए जाएंगे। जिला और तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि रसोइये बच्चों के पोषण और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। सरकार उनके सम्मान, सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।










ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join