|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

स्कूल में बिस्किट बांटने पर प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई

 स्कूल में बिस्किट बांटने पर प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई




सीतापुर। गोंदलामऊ विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय लोहंगपुर में मध्याह्न भोजन में बच्चों को बिस्किट बांटने के मामले में बीएसए ने सख्त रुख अपनाया है। जांच में प्रधानाध्यापिका की लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। वहीं, विद्यालय की सही निगरानी नहीं करने पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सिमी निगार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। अमर उजाला के रविवार के अंक में प्राथमिक विद्यालय लोहंगपुर में मध्याह्न भोजन में बिस्किट बांटे जाने की खबर प्रकाशित हुई थी। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने मामले का संज्ञान लेते हुए बीएसए को जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद बीएसए ने बीईओ सिमी निगार से विद्यालय की जांच कराई।


जांच में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका निकहत फातिमा की ओर से मध्याह्न भोजन बनवाने में लापरवाही सामने आई। बीईओ की जांच




में लापरवाही को लेकर बीएसए ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी बीईओ, डीसी और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे रोजाना किसी न किसी विद्यालय का औचक निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन भी करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की रोजाना निगरानी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान ली गई फोटो विभागीय ग्रुप में अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


आख्या के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। साथ ही विद्यालय की नियमित निगरानी में लापरवाही बरतने पर बीईओ सिमी निगार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।


ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join