|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

शराब के नशे में स्कूल आने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

 शराब के नशे में स्कूल आने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित


बीईओ के निरीक्षण में छह से 16 अगस्त तक बंद मिली एमडीएम की सुविधा




बस्ती। शराब के नशे में विद्यालय आने और बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में परशुरामपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सरनामगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक ललित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए अनूप कुमार ने निलंबन अवधि में उन्हें विक्रमजोत विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मलौली गोसाईं से संबद्ध किया है। प्रकरण की जांच गौर के बीईओ को सौंपी गई है।


परशुरामपुर के बीईओ ने 19 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय सरनामगंज का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में प्रभारी प्रधानाध्यापक आठ अगस्त से लगातार अनुपस्थित मिले। वह एफएलएन प्रशिक्षण में भी अनुपस्थित रहे थे। मिड-डे मिल (एमडीएम) पंजिका की जांच में छह से 16 अगस्त तक मध्याह्न







चहारदीवारी के पास शराब की खाली बोतलें मिलीं



भोजन योजना का संचालन बंद मिला।


विद्यालय के कर्मचारियों ने बीईओ को बताया कि करीब एक सप्ताह पहले पांच से छह बोरी खाद्यान्न बेच दिया गया था। वहीं, विद्यालय की चहारदीवारी के पास शराब और पानी की खाली बोतलें पड़ी मिलीं। जांच में विद्यालय की रंगाई-पुताई और साफ-सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं


डिजिटल अटेंडेंस और निपुण आकलन में भी मिली लापरवाही


निरीक्षण में डिजिटल अटेंडेंस, निपुण आकलन और शिक्षक डायरी से संबंधित कार्यों में भी लापरवाही सामने आई। प्रभारी प्रधानाध्यापक शिक्षक डायरी का प्रयोग नहीं कर रहे थे। विद्यालय को उपलब्ध कराया गया टैबलेट भी इस्तेमाल के बजाय अलमारी में रखा मिला।


मिली।


निरीक्षण के दौरान एमडीएम के तहत खिचड़ी बनी मिली, लेकिन बच्चों को दूध वितरित नहीं किया गया था। स्टाफ ने बताया कि विद्यालय में दूध और फल का वितरण नियमित रूप से नहीं किया जाता है। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।





प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने दायित्वों के प्रति संजीदा नहीं मिले। बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहने और विद्यालय में मादक पदार्थ के सेवन के मामले में उन्हें निलंबित किया गया है। प्रकरण की जांच गौर के बीईओ को सौंपी गई है।


- अनूप कुमार, बीएसए





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join