|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

सालों से प्रमोशन का इंतजार कर रहे 4350 शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, 30 सितंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

 

सालों से प्रमोशन का इंतजार कर रहे 4350 शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, 30 सितंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

 

राजकीय माध्यमिक स्कूलों में तैनात शिक्षक 15-15 साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। करीब 4350 शिक्षकों का प्रमोशन लटका हुआ है। इनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। इनके लिए अच्छी खबर है। राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से मुलाकात की। उन्होंने 30 सितंबर तक हर हाल में प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया।

राजकीय शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश के संरक्षक रामेश्वर पांडेय का कहना है कि एलटी ग्रेड से प्रवक्ता के पद पर पुरुष संवर्ग में 2200 शिक्षक व महिला संवर्ग में 1800 शिक्षकों की प्रोन्नति नहीं हो पा रही है। पुरुष संवर्ग की बीते 15 वर्षों से और महिला संवर्ग की पिछले 10 वर्षों से प्रोन्नति नहीं की गई। वहीं प्रवक्ता के पद से राजपत्रित अधिकारी पद पर पिछले दो वर्षों से 350 शिक्षकों की प्रोन्नति लंबित है। यही कारण है कि शिक्षकों में इसे लेकर काफी रोष है।








पांच साल की सेवा पूरी करने पर प्रोन्नति करने का नियम

उन्होंने बताया कि एलटी ग्रेड से प्रवक्ता पद पर पांच साल की सेवा पूरी करने पर प्रोन्नति करने का नियम है। प्रवक्ता पद पर 12 साल की सेवा पूरी करने इंटर कॉलेज में उप प्रधानाचार्य या फिर हाईस्कूल में प्राचार्य बनाया जाता है। वहीं प्रवक्ता पद पर भर्ती होने वाले शिक्षक तीन साल की सेवा पूरी करने पर इंटर कॉलेज में उप प्रधानाचार्य या हाईस्कूल में प्राचार्य बनाए जाते हैं। वहीं इस पद पर दो वर्ष की सेवा पूरी करने इंटर कॉलेज में प्राचार्य या बीएसए बनाया जाता है। शिक्षकों ने आकांक्षी जिलों में तैनात शिक्षकों के तबादले व तदर्थ राजकीय शिक्षकों को रिटायरमेंट के बाद तदर्थ सेवा का लाभ दिए जाने सहित कई मांगें उठाई। फिलहाल, निदेशक का आश्वासन मिलने के बाद शिक्षकों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन आगे बढ़ा दिया है।

 शिक्षकों के नवाचार से दूर होंगी स्कूलों की समस्याएं

वहीं परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के नवाचार से विद्यालयों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से उद्गम पोर्टल तैयार किया गया है। जिस पर शिक्षकों के नव प्रयोगों के वीडियो अपलोड किए जाएंगे। दूसरे शिक्षक भी प्रेरित होकर उसे लागू करेंगे। परिषदीय स्कूलों में तमाम शिक्षक अच्छा कार्य कर रहे हैं। रोचक ढंग से पढ़ाई कराने के साथ ही छात्र संख्या को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय वह कर रहे हैं। विद्यालय में गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए वह संसाधनों का बेहतर प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में अब इस उद्गम पोर्टल पर सभी जिलों के शिक्षकों के नवाचारों को अपलोड किया जाएगा।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join