बेसिक स्कूलों में रिफरेंस बुक और डायरी के लिए 3.81 करोड़ रुपये
लखनऊ : प्रदेश
सरकार बेसिक स्कूलों में रिफरेंस बुक और शिक्षक डायरी मुहैया करवाएगी। इसके लिए 3.81 करोड़ रुपये की लिमिट जारी कर दी गई है। सभी 75 जिलों में कक्षा एक से पांच तक के बेसिक स्कूलों में 3.38 करोड़ रुपये से शिक्षक डायरी और रिफरेंस बुक मुहैया करवाई जाएगी। वहीं, कक्षा छह से आठ तक कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए अलग से 42.61 लाख रुपये की लिमिट जारी की गई है।
इसके अतिरिक्त समग्र शिक्षा की ओर से बेसिक स्कूल परिसर में चल रहे आगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षकों के प्रशिक्षण
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने कहा, प्रभावी शिक्षण के लिए हर स्तर पर जरूरी सहयोग मिले
के लिए 2.98 करोड़ रुपये की लिमिट जारी की गई है। इसमें आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण के लिए 2.80 करोड़ और मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण के लिए 17.70 करोड़ रुपये लिमिट जारी की गई है। राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने रिफरेंस बुक और शिक्षक डायरी समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने कहा कि प्रभावी शिक्षण के लिए हर स्तर पर जरूरी सहयोग मिले। रिफरेंस बुक और शिक्षक डायरी इस व्यवस्था को और मजबूत करेंगी। आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण से जमीनी शिक्षा को मजबूती मिलेगी।
