29334 शिक्षक भर्ती की सुनवाई टली
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में 29334 सहायक शिक्षक भर्ती में रिक्त रह गई सीटों और कटऑफ को लेकर दाखिल स्पेशल अपील पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब 17 अगस्त को सुनवाई होगी।
मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली व न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने इसे संबंधित खंडपीठ के समक्ष सोमवार को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था, लेकिन समयाभाव में उस दिन सुनवाई नहीं हो सकी।
