भारी बारिश के चलते सोनभद्र में 25 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद
सोनभद्र। जनपद में भारी वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र ने कक्षा 1 से 8 तक संचालित विद्यालयों को 25 अगस्त 2026 को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश जनपद में संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। विद्यार्थियों के लिए 25 अगस्त को पठन-पाठन का कार्य स्थगित रहेगा।
हालांकि, सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्हें विद्यालय में उपस्थित होकर APAAR ID, DBT, UDISE+ तथा अन्य विभागीय कार्यों का संपादन पूर्ववत करना होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों तथा प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी भारी बारिश के दौरान सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे।
