UP Police Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, लिखित परीक्षा में 76184 अभ्यर्थी सफल, कितनी गई कटऑफ?
▪️उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी फाइनल उत्तर कुंजी जारी✔️
https://upcons2025.com/con2025finalanswerkey/Login.aspx
UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल सिविल पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होंगे। बोर्ड ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है।
इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दी गई है। डीवी/पीएसटी 17 अगस्त 2026 से प्रस्तावित है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर कटऑफ और अपने सामान्यीकृत अंक देख सकते हैं।
विज्ञापन
76,184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित
बोर्ड ने कुल 76,184 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड के अनुसार, यह संख्या विज्ञापित रिक्तियों की तुलना में लगभग 2.33 गुना है।
जिन अभ्यर्थियों ने अपनी श्रेणी के कटऑफ अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें भी अगले चरण के लिए शामिल किया गया है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल की कटऑफ कितनी गई?
श्रेणी
लिखित परीक्षा में न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक
श्रेणी
न्यूनतम अंक
अनारक्षित (UR)
30%
EWS / OBC
25%
SC / ST
20%
रिजल्ट में क्या स्टेटस दिखेगा?
लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थियों को इनमें से कोई एक स्टेटस दिखाई देगा:
DV/PST के लिए चयनित
कटऑफ से कम अंक होने के कारण चयनित नहीं
लिखित परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं किए
लिखित परीक्षा में अनुपस्थित
डीवी और पीएसटी कब से होगी?
बोर्ड के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू करने का प्रस्ताव है। परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की विस्तृत जानकारी जल्द ही यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
यूपी पुलिस का फिजिकल कब होगा?
दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सितंबर 2026 में प्रस्तावित है। इसकी विस्तृत समय-सारिणी अलग से जारी की जाएगी




