|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

बदलाव: शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नई परीक्षा योजना को दी मंजूरी, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अब नेगेटिव मार्किंग: टीजीटी-पीजीटी में पहली बार पूछेंगे जीएस के प्रश्न

 

बदलाव: शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नई परीक्षा योजना को दी मंजूरी, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अब नेगेटिव मार्किंग: टीजीटी-पीजीटी में पहली बार पूछेंगे जीएस के प्रश्न



 प्रयागराज। प्रदेश के 330 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा का पैटर्न बदल दिया गया है। दो घंटे की लिखित परीक्षा में पहले 100 प्रश्न हल करने होते थे लेकिन नई भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में दो घंटे में ही 120 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव है कि पेपर में नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) लागू कर दी गई है। किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक तिहाई या एक नंबर काट लिए जाएंगे। पहले नेगेटिव मार्किंग नहीं थी।







उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रश्नपत्र का प्रारूप बदलते हुए लिखित परीक्षा में विषय से संबंधित 90 प्रश्न और सामान्य अध्ययन के 30 कुल 120 प्रश्न पूछने का निर्णय लिया है। सभी प्रश्न तीन-तीन अंक के होंगे और पूरा प्रश्नपत्र 360 अंकों का होगा। इससे पहले विज्ञापन संख्या 51 के तहत अप्रैल में आयोजित लिखित परीक्षा में सामान्य अध्ययन के 30 जबकि विषय से संबंधित 70 प्रश्न कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। दो-दो अंकों के प्रत्येक प्रश्न थे और पूरा पेपर 200 नंबर का था।

प्रतियोगी छात्रों ने भी चयन आयोग के इस निर्णय का स्वागत किया है। छात्रों की मानें तो पाठ्यक्रम बहुत अधिक था और विषय से संबंधित 70 प्रश्नों में पूरे पाठ्यक्रम का मूल्यांकन नहीं हो पाता था। उदाहरण के तौर पर हिन्दी विषय के पाठ्यक्रम में 50 से अधिक किताबें शामिल हैं और प्रश्न केवल 70 पूछे जाते थे।

एडेड कॉलेजों में प्राचार्य के 111 पदों पर मंगलवार को चयन प्रक्रिया शुरू करने के बाद आयोग जल्द ही उच्च शिक्षा निदेशालय से प्राप्त असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है और दिसंबर तक चयन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है।

टीजीटी-पीजीटी में पहली बार पूछेंगे जीएस के प्रश्न

प्रयागराज। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। मई और जून में आयोजित भर्ती परीक्षा में केवल संबंधित विषय के प्रश्न पूछे गए थे। अब दो घंटे की लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी रहेंगे।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join