|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु आयोजित कार्यक्रम के सम्बन्ध में।

 मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु आयोजित कार्यक्रम के सम्बन्ध में।


उपर्युक्त विषयक अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पत्र सं0-433/ए०सी०एल० (बेसिक / माध्यमिक शिक्षा/2026 लखनऊ दिनांक 03. जुलाई, 2026 एवं राज्य परियोजना निदेशक के कार्यालय पत्रांकः कैशलेस /2345/2026-27 लखनऊ दिनांक 03 जुलाई, 2026 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके माध्यम से जनपद मुख्यालय के साथ-साथ समस्त तहसील मुख्यालयों पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रारम्भ करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।


उक्त के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि पत्र में दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए जनपद मुख्यालय और तहसील मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम हेतु अपने-अपने ब्लॉक के 10-10 शिक्षकों/ शिक्षामित्रों/अनुदेशकों / रसोइयों को क्रमशः मुख्यालय स्तर पर उत्थान ऑडिटोरियम बहराइच के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु एवं तहसील मुख्यालयों पर 10-10 शिक्षकों/ शिक्षामित्रों/अनुदेशकों / रसोइयों को आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कराना है। तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रम हेतु उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु माननीय जनप्रतिनिधियों से अनुरोध करते हुए उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया जाना है।


अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि अपने ब्लाक से 10-10 शिक्षकों/ शिक्षामित्रों/अनुदेशकों / रसोइयों की सूची तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें एवं ससमय परियोजना के पत्र में दिए गए निर्देश का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को आयोजित करना सुनिश्चित करें।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join