|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

यूपी में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, 25 से भारी बारिश का अलर्ट

 

यूपी में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, 25 से भारी बारिश का अलर्ट


 यूपी में मॉनसून करीब एक सप्ताह तक सक्रिय रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों उप-भागों में 23 से 27 जुलाई के बीच अधिकांश दिनों में गरज-चमक के साथ वर्षा और बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के उत्तरार्ध में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने के साथ कई क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के लखनऊ मौसम केंद्र द्वारा बुधवार को जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार 23 से 25 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना है। 26 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश का दायरा बढ़ सकता है। वहीं 27 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।


 

कल और परसो नो अलर्ट

मौसम विभाग ने फिलहाल 23 से 24 जुलाई तक किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि 25 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इसके बाद 26 और 27 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी दोनों उप-भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियों के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी। इससे तापमान में मामूली गिरावट और उमस से राहत मिलने की संभावना है, जबकि भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में जलभराव तथा निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

 मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय मौसम बुलेटिन और प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करने की अपील की है। विशेष रूप से भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की आशंका वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने तथा किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।


 किस जिलें में कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत तथा न्यूनतम आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह से शाम तक 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।


प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्षा का वितरण भी असमान रहा। चित्रकूट मंडल के चुरक में 33.2 मिमी, कानपुर नगर में 22.0 मिमी, झांसी में 19.2 मिमी, हमीरपुर में 11.0 मिमी, कानपुर (आईएएफ) में 9.0 मिमी, आगरा में 7.2 मिमी तथा प्रयागराज में 6.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं वाराणसी, सुल्तानपुर, बाराबंकी, मेरठ, बरेली और अन्य कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई।


ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join