|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

कार्यभार नहीं ग्रहण कर सके कई चयनित शिक्षक, 65 प्रधानाध्यापकों और 622 सहायक अध्यापकों का हुआ चयन

 

कार्यभार नहीं ग्रहण कर सके कई चयनित शिक्षक, 65 प्रधानाध्यापकों और 622 सहायक अध्यापकों का हुआ चयन


 👉कार्यभार नहीं ग्रहण कर सके कई चयनित शिक्षक

65 प्रधानाध्यापकों और 622 सहायक अध्यापकों का हुआ चयन


प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में विज्ञापन वर्ष 2021 के तहत 65 प्रधानाध्यापकों और 622 सहायक अध्यापकों का लंबे समय तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद चयन हुआ है। अंतिम रूप से चयनित होने के बावजूद अभ्यर्थी कार्यभार ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि विद्यालय आवंटन के बाद भी कहीं पद रिक्त नहीं हैं, तो कहीं प्रबंधक ज्वाइन नहीं करा रहे हैं। इससे उन्हें समायोजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

केस एक






गोरखपुर की आंचल वर्मा का चयन एडेड भर्ती 2021 में सहायक अध्यापक पद पर हुआ था। 30 अप्रैल 2026 को उन्हें गोरखपुर के एक जूनियर हाईस्कूल में पद आवंटित हुआ। 13 मई 2026 को वह कार्यभार ग्रहण करने पहुंचीं तो प्रबंधक नहीं मिले। विद्यालय के सामने बोर्ड पर बंद होने की सूचना थी।

केस दो

जौनपुर में राहुल यादव, नेहा सिंह, श्वेता यादव, दिवाकर मौर्य, रवि प्रकाश और चंद्रशेखर सहायक अध्यापक पद पर चयनित हुए हैं। हुललाल यादव का चयन प्रधानाध्यापक पद पर हुआ है। इन्हें लोहता, सिरकोनी, बक्शा आदि विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करना था। वे 29 मई 2026 से दो माह से चक्कर लगा रहे हैं।

> "सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नियुक्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। कुछ जिलों से शिकायतें मिली हैं, इस संबंध में संबंधित को निर्देशित किया गया है।"

— मनोज कुमार द्विवेदी, अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक)

वहीं, जौनपुर जिले के कई प्रबंधकों का कहना है कि पूर्व में ही स्थानांतरण से पद भरे जा चुके हैं।






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join