रेलवे में 4,098 तकनीकी कर्मचारियों की होगी भर्ती
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने विभिन्न रेलवे जोन में सुरक्षा बढ़ाने और परिचालन दक्षता में सुधार के लिए 4,098 तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती को मंजूरी दी है। मंत्रालय ने 35 तकनीकी श्रेणियों में रिक्तियों को भरने का निर्णय किया है। इनमें कनिष्ठ अभियंता, डिपो सामग्री अधीक्षक व रसायन व धातुकर्म सहायक जैसे पद हैं। परमानेंट वे श्रेणी में सर्वाधिक 845 रिक्तियां हैं। इसके बाद वर्क्स में 470 और कैरिज एंड वैगन में 450 पद रिक्त हैं। अधिसूचना 21 जुलाई को जारी की जाएगी।
