पीजीटी-22 का परिणाम जारी, 624 पदों पर चयन: आयोग ने 18 विषयों की अंतिम सूची वेबसाइट पर जारी की, संस्था आवंटन जल्द
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) मुख्य परीक्षा-2025 के हिंदी विषय में निरस्त किए गए अभ्यर्थनों पर पुनर्विचार करते हुए 126 अभ्यर्थियों की अपील स्वीकार कर ली है। इससे पहले 29 जून को जारी विज्ञप्ति में कई अभ्यर्थियों के आवेदन निर्धारित अर्हता पूरी न करने के कारण निरस्त किए गए थे।
सामाजिक विज्ञान में 37 अभ्यर्थियों को राहत
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) मुख्य परीक्षा-2025 के सामाजिक विज्ञान विषय में निरस्त किए गए अभ्यर्थनों पर दाखिल अपीलों का निस्तारण करते हुए 37 अभ्यर्थियों की अपील स्वीकार कर ली है।
प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती-2022 का अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। विज्ञापन संख्या-02/2022 के तहत 18 विषयों के कुल 624 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की विषयवार एवं श्रेणीवार सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर कटऑफ अंक और चयन संबंधी विस्तृत जानकारी भी देख सकते हैं। आयोग के अनुसार चयनित अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक और जन्मतिथि के माध्यम से एक सप्ताह तक वेबसाइट पर अपने प्राप्तांक देख सकेंगे। आयोग ने बताया कि नियमावली-1998 के प्रावधानों के अनुसार अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन भरी गई संस्थागत वरीयता के आधार पर जल्द ही संस्था आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
इन विषयों का अंतिम रिजल्ट जारी
भौतिकी, जीवविज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास, शिक्षा, अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य, समाजशास्त्र, नागरिक शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, हिंदी तथा कला सहित कुल 18 विषयों के चयनित अभ्यर्थियों का विषयवार एवं श्रेणीवार विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
