आज से बढ़ेगी मानसूनी सक्रियता, 19 जिलों में होगी भारी बारिश
लखनऊ: दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान पर केंद्रित निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में मध्य भारत की ओर स्थानांतरित हो रही है। इससे उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई से मानसूनी सक्रियता बढ़ेगी और पूरे प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा होगी। उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दाब क्षेत्र के और मजबूत होने से प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश होगी।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी व उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के
उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के ऊपर बने अवदान का असर
अधिकतर जिलों में सोमवार को बारिश होने की संभावना
ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र सघन होकर अवदाब में परिवर्तित हो गया है। यह अवदाब सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से लगभग 130 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 140 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, चांदबली (ओडिशा) से 170 किलोमीटर पूर्व व बालासोर (ओडिशा) से 180 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में स्थित था। इसके उत्तर-पश्चिम
दिशा में आगे बढ़ने व अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक सघन होकर गहरे अवदाब में परिवर्तित होने की प्रबल संभावना है, जो 27 जुलाई को सुबह से दोपहर के आसपास पारादीप और सागर द्वीप के बीच उत्तर ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल तट को पार कर सकता है। इससे बहराइच, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं व आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।
यहां वज्रपात की आशंका बांदा,
चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली एवं आसपास के क्षेत्र में गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है।
