|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026-बी०एल०ओ० के साथ हिंसा / दुर्व्यवहार के प्रकरण के संबंध में।

बीएलओ के साथ अभद्रता या हिंसा पर होगी तत्काल कार्रवाई: मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सख्त निर्देश

? बीएलओ के साथ अभद्रता या हिंसा पर होगी तत्काल कार्रवाई: मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के दौरान बीएलओ (Booth Level Officer) के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या दुर्व्यवहार की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में 25 फरवरी 2026 को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

क्या कहा गया आदेश में?

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के तहत नोटिस वितरण एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा बीएलओ या अधिकृत अधिकारी के साथ हिंसा/दुर्व्यवहार किया जाता है, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

ऐसे मामलों में तत्काल वैधानिक (कानूनी) कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संबंधित घटनाओं की सूचना तुरंत मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा।

यदि मामला मीडिया में संज्ञान में आता है तो उसकी कटिंग/क्लिपिंग सहित रिपोर्ट भी कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।

⚠ प्रशासन ने दिए स्पष्ट निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इन दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर पालन सुनिश्चित कराएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मतदाता सूची

यह आदेश मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

चुनावी प्रक्रिया में लगे अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की बाधा या अभद्रता पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026-बी०एल०ओ० के साथ हिंसा / दुर्व्यवहार के प्रकरण के संबंध में।

महोदया / महोदय,

पत्र उपर्युक्त विषय पर कृपया इस कार्यालय के संख्या-472/सी0ई0ओ0-4-35/4-2025 दिनांक 11.02.2026 का संदर्भ ग्रहण करें, जिसके माध्यम से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यकम-2026 के अन्तर्गत नोटिसों की सुनवाई के बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उक्त पत्र के प्रस्तर-VIII में निर्देश दिए गए हैं कि नोटिस की सुनवाई प्रक्रिया के दौरान यदि किसी व्यक्ति द्वारा सुनवाई हेतु अधिकृत अधिकारी अथवा बूथ लेवल अधिकारी से हिंसा/दुर्व्यवहार का प्रकरण संज्ञान में आता है तो इसे गम्भीरता से लेते हुए समुचित वैधानिक कार्यवाही की जाये।

2-अवगत कराना है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत नोटिस दिए जाने पर बी०एल०ओ० के साथ दुर्व्यवहार किये जाने संबंधी प्रकरण मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आ रहे हैं।

अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह कहना है कि यदि बूथ लेवल अधिकारी के विरूद्ध किसी भी व्यक्ति द्वारा हिंसा या अभद्र व्यवहार किये जाने संबंधी प्रकरण संज्ञान में आता है तो ऐसे प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए तुरन्त वैधानिक कार्यवाही किया जाना अपेक्षित है तथा कृत कार्यवाही की सूचना इस कार्यालय को तत्काल प्रेषित की जाएगी। यदि मीडिया में प्रश्नगत प्रकरण संज्ञानित होता है तो ऐसे सभी प्रकरणों की कटिंग / क्लिपिंग भी इस कार्यालय को आख्या के साथ प्रेषित की जाएगी।

कृपया उपरोक्त दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करते हुए समस्त संबंधित के संज्ञान में लाते हुए इनका अनुपालन सुनिश्चित कराने का कष्ट करें

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join