यूपीटीईटी की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी, 14 जुलाई तक मांगी आपत्तियां
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 की अनंतिम उत्तरकुंजी बुधवार को वेबसाइट पर
https://upessc.up.gov.in प्रकाशित कर दी है। यह परीक्षा दो, तीन व चार जुलाई को कराई गई थी। आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार के अनुसार सभी अभ्यर्थी वेबसाइट पर प्रदर्शित आनलाइन लिंक के माध्यम से अपना अनुक्रमांक व जन्मतिथि अंकित कर लागिन करने के उपरांत मास्टर सेट की अनंतिम उत्तरकुंजी से मिलान कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को अनंतिम उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति हो तो वह 14 जुलाई की रात्रि 12 बजे तक आनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने संबंधी दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आनलाइन लिंक के अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर आयोग विचार नहीं करेगा।
