|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

सावधान! आज 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहा तूफान, आंधी-बारिश का अलर्ट; कहां तक पहुंचा मॉनसून?

 

सावधान! आज 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहा तूफान, आंधी-बारिश का अलर्ट; कहां तक पहुंचा मॉनसून?



 उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गुरुवार को मौसम का रौद्र रूप दिखने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक एक तरफ जहां मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है और तेजी से आगे बढ़ते हुए देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों को कवर लिया है, वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के कई राज्यों लिए अगले 48 घंटों में धूल भरी आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


80 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गर्मी से बेहाल उत्तर भारत के राज्यों को 11 और 12 जून को राहत मिलने वाली है। IMD के मुताबिक तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 जून तक बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पूरे उत्तर पश्चिम भारत में 11 और 12 जून को इन राज्यों में 40 से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की संभावना है। साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि और धूलभरी आंधी का भी अलर्ट है। यूपी में 11 और 12 जून को मौसम का रौद्र रूप दिखेगा। इस दौरान यहां 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की संभावना है।

 बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार, झारखंड और ओडिशा की बात करें तो 11 और 12 जून को इन राज्यों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आएगा। बिहार में 11 से 13 जून के बीच, जबकि ओडिशा और झारखंड में 12-13 जून को भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ रीजन में 11 से 16 जून के बीच छिटपुट बारिश का अनुमान है। वहीं 11 से जून के बीच तूफान और आंधी का भी अलर्ट है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 और 12 जून को भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर भी ओलावृष्टि और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।

 पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून सक्रीय

इस बीच पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। अरुणाचल प्रदेश में 11 से 13 जून और असम-मेघालय में 11 से 14 जून के बीच अत्यधिक बारिश' का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच दक्षिण में भी मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। 11-12 जून को केरल और कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी 11-12 जून को भारी बारिश होगी।

 कहां तक पहुंचा मॉनसून?

मॉनसून इस वक्त दक्षिण में चेन्नई और पूर्व में सिलीगुड़ी से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों के भीतर मानसून महाराष्ट्र के बचे हुए हिस्सों, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पूरे तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दस्तक दे देगा। इस दौरान तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत में 11 से 13 जून के बीच तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि 14 जून से पारा फिर से 2-4 डिग्री बढ़ सकता है।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join