IPS TRANSFER: उत्तर प्रदेश में दो IPS अधिकारियों के तबादले
IPS TRANSFER
उत्तर प्रदेश में दो IPS अधिकारियों के तबादले, कानपुर और गौतमबुद्धनगर में नई तैनाती
उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2012 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार:
1. श्री संकल्प शर्मा (IPS-2012) को संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से स्थानांतरित कर संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।
2. श्री संतोष कुमार मिश्रा (IPS-2012) को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस जालौन से स्थानांतरित कर संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के पद पर तैनात किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
